(India)
हाजीपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के वरीष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने मांझी सरकार के मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी के शामिल होने को नुकसानदायक बताया है। उन्होंने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी शामिल होगी तो पार्टी को लाभ नहीं होगा। मेरी राय में मांझी सरकार का अंतिम समय है। ऐसे में शामिल होना कही से जायज नहीं है। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव के स्वस्थ होने के बाद इस मसले पर चर्चा करने की बात कही।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।