शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने खुद को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर दिया है। शनिवार को एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के प्रोग्राम में उद्धव ने कहा है कि वह महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं। अगर यह जिम्मेदारी मिलती है तो वे राज्य को नंबर वन बनकर दिखा देंगे। महीने भर की मशक्कत के बावजूद शिवसेना और बीजेपी के बीच विधानसभा सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। पेंच मुख्यमंत्री पद को लेकर ही फंसा है। सार्वजनिक तौर पर कोई मान नहीं रहा, मगर दोनों ज्यादा सीटें लड़कर एक-दूसरे से ज्यादा सीटें जीतना चाहते हैं। और सीटों के आंकड़े में साथी दल से आगे रहना चाहते हैं। जिसके ज्यादा विधायक चुने जाएंगे, उसी को मुख्यमंत्री पद मिलेगा। शुरुआत में बीजेपी में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नाम तैर रहे थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।