(DELHI, India)
हिंदी दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिन्दी में संबोधित किया था। उन्होंने कहा, ‘एक मंत्री के तौर पर एक बार मैंने संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित किया..हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित करेंगे।’ राष्ट्रपति भवन में उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री जब विदेशी गणमान्य लोगों से मिलते हैं तब हिंदी में बात करते हैं।’ राष्ट्रपति भवन में इस समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर सकते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि देश की 55 प्रतिशत आबादी हिंदी बोलती है और 85 से 90 प्रतिशत लोग हिंदी समझते हैं जबकि उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं है। राजनाथ ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी और एन गोपालस्वामी अयंगर जैसे लोगों ने हिंदी के विस्तार और इन्हें लोकप्रिय बनाने की वकालत की थी हालांकि इनकी मातृ बोली अलग थी। उन्होंने कहा, ‘हिंदी देश की आम भाषा है।’ गृह मंत्री ने कहा कि संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है तथा हिंदी एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाएं बहनें हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।