शिवसेना से गठबंधन में कोई समस्या नहीं: राम माधव
(DELHI, India) भारतीय भाषा सम्मान दिवस के अवसर पर रविवार को वाराणसी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने महाराष्ट्र में चल रहे गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी तो चुनाव की घोषणा हुई है, गठबंधन में यह सब कुछ चलता है. शिव सेना से बातचीत जारी है, जल्द ही कुछ हो जाएगा. उन्होंने कहा, गठबंधन की कोई समस्या नहीं है.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।