(DELHI, India)
उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां 36 वर्षों से रह रहा था। मेरे पिता (दिवंगत चौधरी चरण सिंह) 1978 में यहां आए। इसलिए यहां से हटने से पहले मुझे कई चीजें देखनी हैं। मुझे 11 अगस्त को नोटिस मिला और मैं 24-25 सितम्बर तक हट जाऊंगा। मैं इसे अनुचित नहीं मानता।’ सिंह ने कहा कि उन्होंने घर ढूंढ लिया है और लीज पर दस्तखत कर दिया है। पूर्व नागर विमानन मंत्री ने कहा, ‘मैंने घर ढूंढ लिया है और लीज पर दस्तखत भी कर दिया है। इसलिए जब वे नौ को आए तो मैंने सूचित किया कि मैंने लीज पर दस्तखत कर दिया है..लेकिन अभी ‘पितृपक्ष’ है। इसलिए दो हफ्ते या इसके आसपास जैसे ही यह खत्म होता है, मैं चला जाऊंगा।’ सरकार ने शनिवार को अजित सिंह, जितेन्द्र सिंह और मोहम्मद अजहरूद्दीन सहित पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के बिजली-पानी की आपूर्ति काट दी थी जिन्होंने आवास खाली करने से इंकार किया था। पिछले हफ्ते पुलिस के साथ पहुंचे खाली कराने वाले दस्ते को अजित सिंह के तुगलक रोड आवास पर कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।