मोदी सरकार के बनने में बाबा रामदेव की भी भूमिका: शाह
(Hardwar, Hardwar) यहां पतंजलि योगपीठ में रविवार को नवनिर्मित इमारत सेवा सदन का उद्घाटन करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्राचीन भारतीय योग कला को अन्तरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिये चलाये गये सतत अभियान के लिये बाबा रामदेव की प्रशंसा की। शाह ने बाबा रामदेव के करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की भी पूरी दुनिया में आयुर्वेद के प्रति रुचि पैदा करने के लिये सराहना की और कहा कि आयुर्वेद से सभी प्रकार के रोगों का इलाज संभव है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘आयुर्वेद और योग को पुनर्जीवित करने का भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का संकल्प रोगमुक्त दुनिया के उनके स्वप्न का ही हिस्सा है और केंद्र की भाजपा सरकार उन्हें उनके इस प्रयास में हर प्रकार की मदद देगी।'

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।