देश की सेवा के लिए कौशल का इस्तेमाल करें इंजीनियर : PM मोदी
(DELHI, India) प्रधानमंत्री ने कहा, ‘नवोन्मेष, कठिन परिश्रम, बेहतरीन अनुसंधान के जरिए हमारे इंजीनियरों ने हमारे राष्ट्र के निर्माण में मजबूत भूमिका निभाई है ।’ उन्होंने एम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर ट्वीट किया, ‘मैं हमारे इंजीनियरों को शुभकमानाएं देता हूं और उनका आह्वान करता हूं कि वे अपने कौशल का इस्तेमाल लगातार हमारे राष्ट्र की सेवा के लिए करें और हमारी इंजीनियरिंग को विश्वस्तरीय बनाएं।’ भारत रत्न प्राप्त विश्वेश्वरैया को इंजीनियरिंग क्षेत्र का पुरोधा माना जाता है और आज के दिन उनकी जयंती मनाई जाती है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।