श्रीनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों से पानी निकालने का अभियान शुरू
(JAMMUandKASHMIR, India) इसमें तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए दो हैवी ड्यूटी पंपों सहित लगभग 30 वाटर पंप लगाए गए हैं । पानी निकालने के अभियान पर नजर रख रहे गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राजबाग और आसपास के इलाकों से पानी निकालने के लिए हमने करीब 30 वाटर पंप लगाए हैं ।’ पिछले पांच दिनों में झेलम नदी में पानी का स्तर काफी कम हुआ है जिससे अधिकारी पानी निकालने का अभियान शुरू करने में सफल हुए हैं । अग्निशमन एवं आपातकलीन विभाग ने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित राजबाग, जवाहर नगर, गोग्जीबाग और इखराजपुरा इलाकों से पानी बाहर निकालने के लिए करीब 20 दमकल गाड़ियां लगाई हैं । विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर की अधिकतर दमकल गाड़ियों को पानी निकालने के काम में लगा दिया गया है, लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया होगी । उन्होंने कहा, ‘क्षेत्र काफी विशाल है और इसमें अधिकतर निचले इलाके हैं । सारा पानी बाहर निकालने में थोड़ा समय लगेगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।