चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के समक्ष उठेगा सीमा विवाद का मसला : भारत
(DELHI, India) एक समाचार एजेंसी के मुताबिक नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने मीडिया से कहा, 'सीमा के विवादित मसलों को उठाया जाएगा।' लद्दाख में चीनी सेना के घुसपैठ के संबंध में प्रवक्ता ने कहा कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि चीनी राष्ट्रपति के साथ दोनों देशों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। अकबरूद्दीन ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति की भारत यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। प्रवक्ता ने कहा कि चिनफिंग की यात्रा को दोनों देशों के हितों को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति तीन दिनों (17 से 19 सितंबर) की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। चिनफिंग भारत की यात्रा पर आने वाले तीसरे चीनी राष्ट्रपति हैं। चिनफिंग के साथ एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी आ रहा है। चिनफिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। अपनी भारत यात्रा के दौरान चिनफिंग राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मिलने जाएंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।