लोकसभा सीटों का हाल
गुजरात में भाजपा ने वडोदरा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उधर, यूपी की मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। तेलंगाना की मेढक सीट पर टीआरएस प्रत्याशी आगे हैं।
यूपी और गुजरात का हाल
गुजरात में भाजपा ने मणिनगर, आणंद, तलाजा, मातर और टंकारा विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि मणिनगर सीट से पहले नरेंद्र मोदी चुनाव जीतते थे। राज्य की डीसा और मंगरोल सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यूपी की रोहनिया विधानसभा सीट पर सपा आगे चल रही है। यह सीट इसलिए अहम है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के तहत आता है। यहां से भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल के प्रत्याशी मैदान में हैं।
राजस्थान में कांग्रेस भारी
राजस्थान की चार सीटों में से कांग्रेस ने तीन अपने पाले में कर ली हैं। ये सीटें हैं नसीराबाज, वैर और सूरजगढ़। भाजपा को सिर्फ कोटा, दक्षिण सीट पर जीत मिली है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।