(India)
हाल ही में ‘किंग हेनरीज रोड’ स्थित इस 2,050 वर्गफुट की इस संपत्ति को ‘फैडरेशन ऑफ अंबेडकराइट एंड बुद्धिस्ट आर्गनाइजेशन’ (फाबो) ने खरीदने की पहल की है। इसके लिए उसने महाराष्ट्र सरकार से 40 करोड़ रुपए की मांग की है। फिलहाल यह घर बिक रहा है। फाबो, यूके की अध्यक्ष संतोष दास ने कहा, मैं खुश हूं कि महाराष्ट्र सरकार ने फाबो-यूके की ओर से उस मकान को खरीदने के लिए की गई पहल का समर्थन किया है जहां डॉक्टर अंबेडकर लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ाई के दौरान रहते थे। उन्होंने कहा, हम अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री नितिन राउत ने राज्य सरकार से कहा था कि वह केंद्र के साथ मिलकर इस संपत्ति को खरीदने का प्रयास करे।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।