शर्मीले लोग फेसबुक पर सक्रिय अधिक, लेकिन बातें कम
(India) हालिया अध्ययन में यह खुलासा हुआ है, अल्बानिया विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर पाविका सेलडन ने कहा, "अंतर्मुखी या शर्मीले लोग फेसबुक का इस्तेमाल देर तक करते हैं, हालांकि, इस दौरान वे अपनी तस्वीरें अपलोड करने या मित्रों के वॉल पर पोस्ट करने में कम समय देते हैं." अध्ययन के मुताबिक, बहिर्मुखी लोग वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर तथा नियमित तौर पर स्टेटस अपडेट्स की सहायता से मित्रों और परिजनों से ज्यादा मजबूती से जुड़ने का लाभ उठाते हैं, अध्ययन के मुताबिक, इंटरनेट से इतर संबंधों में सक्रिय रहने वाले लोग भी फेसबुक का इस्तेमाल कर लाभ उठा सकते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।