ई-रिक्शा मामला: गडकरी ने केजरीवाल से कहा, गरीबों का हित सर्वोपरि
(DELHI, India) मंत्री ने यह बात आम आदमी पार्टी (आप) नेता तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में उनसे मिलने आए प्रतिनिधिमंडल से यह बात कही। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आप के प्रतिनिधिमंडल से मिला, उन्हें ई-रिक्शा के नियमन के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल तथा आप प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राजग सरकार के लिए गरीबों का हित सर्वोपरि है।
गडकरी ने कहा कि उन्होंने आप प्रतिनिधियों से मंत्रालय की नई अधिसूचना पर प्रतिनिधियों से तर्कसंगत प्रतिक्रिया देने को कहा। गडकरी ने अपनी पुस्तक ‘इंडिया अस्पायर्स’ की एक प्रति दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।