‘गुजरात की धरती ने मुझे बड़ा बनाया’
(India)
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी गुजरात के पहले दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। मोदी वायुसेना के विशेष विमान से सरदार वल्लभ भाई पटेल हवाई अड्डे पर उतरे। राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के सभी मंत्रियों और वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार जताया। मोदी ने गुजराती में भाषण दिया। मोदी ने कहा कि आपके स्वागत के लिए आप सबका आभारी हूं। आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। ऐसा स्वागत मेरी आंखों में आंसू ले आता है। लंबे समय बाद आपके बीच आया हूं। इस धरती ने ही मुझे बड़ा बनाया है। अपने लोगों के प्यार से बड़ा कुछ भी नहीं है। मोदी ने कहा कि मैंने यहीं से ट्रेनिंग ली है। यहां से लिया गया अनुभव मेरे काम आ रहा है। मुझे कार्यकर्ताओं के उत्साह से शक्ति मिलती है। गुजरात यूं ही आगे बढ़ता रहेगा इसका मुझे विश्वास है। मोदी अहमदाबाद और गांधीगनर में दो दिन रहेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।