भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
(International) उनकी यात्रा के दौरान विवादास्पद सीमा मुद्दों को सुलझाने के अलावा व्यापार एवं निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। भारत को उम्मीद है कि शी की यात्रा से दोनों देशों के ‘हितों व चिंताओं’ का समाधान किया जाएगा और सीमा विवाद सहित द्विपक्षीय संबंधों के रास्ते बाधा बन रहे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को निपटाया जाएगा। भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने का इच्छुक चीनी पक्ष पहले ही संकेत दे चुका है कि वह शी की यात्रा के दौरान भारत के रेलवे, विनिर्माण, ढांचागत परियोजनाओं में अरबों डालर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जाहिर करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शी का स्वागत करने के लिए पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ अधिक प्रगाढ़ संबंध चाहता है, लेकिन साथ ही ‘चिंता के मुद्दों’ पर प्रगति चाहता है। मोदी ने कहा कि इन चिंताओं के समाधान से संबंधों में माहौल बदलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ मैं सभी क्षेत्रों में भारत और चीन के द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने की संभावना देखता हूं, लेकिन साथ ही चिंता के मुद्दों पर प्रगति देखना चाहता हूं क्योंकि इन मुद्दों के समाधान से हमारे संबंधों में माहौल बदलेगा और हमें पूर्ण संभावनाओं का दोहन करने की सहूलियत मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।