PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग का स्वागत किया, चीन से तीन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए
(GUJARAT, India) अहमबादाद एयरपोर्ट पर उनका पांरपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। एयरपोर्ट से जिनपिंग सीधे होटल हयात पहुंचे जहां पहले से ही मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फूलों का गुलदस्ता देकर चीन के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का स्वागत किया। चिनपिंग का ये दौरा कई मायने में खास है पहली बार कोई विदेशी राष्ट्रपति दिल्ली की बजाय अहमदाबाद में आया है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग किसी प्रमुख देश के शायद पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं, जिनकी सरकारी भारत यात्रा गुजरात से शुरू हो रही है। यहां उनकी अध्यक्षता में तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए,,,चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से गुजरात का समझौता, ग्वांझाओ-अहमदाबाद के बीच ट्रेनिंग को लेकर समझौता, इंडस्ट्रि‍यल पार्क के लिए भारत-चीन में समझौता, चीनी के राष्ट्रपति शी जिनफिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रात्रिभोज करेंगे। हयात होटल में तीन सहमति पत्रों (एमओयू) पर दस्तखत किए जाएंगे। गुजरात में इंडस्ट्रियल पार्क, अहमदाबाद और ग्वांगझोउ शहर के बीच एमओयू साइन होगा। भारत को उम्मीद है कि शी की यात्रा से दोनों देशों के ‘हितों व चिंताओं’ का समाधान किया जाएगा और सीमा विवाद सहित द्विपक्षीय संबंधों के रास्ते बाधा बन रहे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को निपटाया जाएगा। भारत के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने का इच्छुक चीनी पक्ष पहले ही संकेत दे चुका है कि वह शी की यात्रा के दौरान भारत के रेलवे, विनिर्माण, ढांचागत परियोजनाओं में अरबों डालर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जाहिर करेगा। भारत चीन के साथ अधिक प्रगाढ़ संबंध चाहता है, लेकिन साथ ही ‘चिंता के मुद्दों’ पर प्रगति चाहता है। शी महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम जाएंगे और वहां मोदी के साथ कुछ समय बिताएंगे। मोदी साबरमती के तट पर चीनी राष्ट्रपति को एक निजी भोज देंगे। उद्योग जगत के साथ होने वाली बैठक में दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपति शामिल होंगे। रात्रिभोज में सिर्फ गुजराती व्यंजन होंगे जिसमें 22 वीवीआईपी शामिल होंगे। शी देर शाम यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।