जम्‍मू-कश्‍मीर: राहत सामग्री के लिए दर-दर भटक रहे हैं बाढ़ पीड़ित
(JAMMUandKASHMIR, India) विभिन्न राहत शिविरों में अधिकारी बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री लेने के लिए नजदीकी थाने में भेज रहे हैं लेकिन वहां उन्हें पुलिस अधिकारियों से जवाब मिलता है कि उनके पास वितरण के लिए सामग्री नहीं है। खाद्य सामग्री में सबसे अधिक चावल की मांग है। श्रीनगर के पादशाही बाग के निवासी गुलाम रसूल अपने इलाके के लिए खाद्यान्न वितरण की दरख्वास्त लेकर सदर थाना पहुंचे। आवेदन संबंधित इलाके के प्रभारी राहत अधिकारी के नाम से लिखा गया है, जहां से उन्हें सदर थाना भेज दिया गया। थाने से बाहर आने पर रसूल ने मीडिया को बताया कि पुलिस अधिकारियों ने अब मुझे चावल की बोरियों के लिए बड़गाम जिले के शेखपुरा जाने के लिए कहा है। हम लोगों को अब दो दिन होने को हैं लेकिन कुछ नहीं मिला। रसूल ने दावा किया कि राहत सामग्री से भरे हुये कई ट्रक पड़ोसी इलाकों में आ रहे हैं लेकिन पादशाही बाग इलाके में नहीं पहुंच रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके इलाके के थानों में वितरण के लिए कोई राहत सामग्री नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।