(KanpurNagar, UTTARPRADESH)
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की आम सभा के लिये कानपुर आये यूपीसीए सचिव राजीव शुक्ला ने मीडिया से कहा कि चीन के राष्ट्रपति की भारत यात्रा का हम स्वागत करते है और यह भी याद दिलाना चाहते है कि चीन के साथ भारत के रिश्ते बेहतर हों, इसकी शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने की थी । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेशक चीन के राष्ट्रपति के स्वागत में गुजरात में लाल कालीन बिछवायें और उन्हें गुजराती फाफड़ा ढोकला खिलायें लेकिन उनसे चीन द्वारा लगातार भारत की सीमा में घुसपैठ किए जाने के मुद्दे पर भी बात करें । शुक्ला ने कहा कि यदि यह मुद्दा उठाया जाता है तो ही दोनों नेताओं के बीच मुलाकात का कोई मतलब होगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।