(MAHARASHTRA, India)
शाह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित स्वच्छता अभियान का सवाल है तो केवल सरकार सब कुछ नहीं कर सकती। लोगों को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी।’ शाह यहां एक सामाजिक संगठन की ओर से आयोजित एक पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। पुरस्कृत लोगों में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और जानमानी अभिनेत्री हेलेन शामिल थीं। उन्होंने कहा, ‘चाहे गंगा की सफाई हो या हिमायल या आपके आसपास की, लोगों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।’ भाजपा अध्यक्ष ने इसके साथ ही लोगों और संगठनों से जम्मू कश्मीर में बाढ़ राहत कार्य के लिए मदद की भी अपील की। मोदी नीत सरकार के अभी तक के प्रदर्शन पर शाह ने कहा कि ‘‘सरकार अच्छा काम कर रही है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।