मोदी-जिनपिंग की शिखर वार्ता खत्म, घुसपैठ का मुद्दा उठा
(DELHI, India) हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने डेढ़ घंटे तक बातचीत की, सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग के सामने सीमा पर घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया, बताया जा रहा है कि दोनों देशों में 100 से 300 बिलियन डॉलर का भारी भरकम करार भी हो सकता है,
भारत दौरे के दूसरे दिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दिल्ली में हैं, सुबह 9 बजे उनका राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया, चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और चीन की दोस्ती हजारों साल पुरानी है और दोस्ती में दोनों देशों का हित निहित है, जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में अपार संभावनाएं हैं और वह भारत से दोस्ती को बढ़ाना चाहते हैं, इसके बाद जिनपिंग राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए, फिर उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की,

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।