तमिलनाडु में हिंदी के खिलाफ हैं जयललिता
(India)
तमिलनाड़ू में हिन्दी थोपने को लेकर मुख्यमंत्री जयललिता ने अपना विरोध जारी रखा है। जयललिता ने विरोध दर्ज कराते हुए गुरुवार को दो यूनिवर्सिटी केा निर्देश दिए कि वो यूजीसी के सर्कुलर को किसी भी तरह लागू नहीं करे। उन्होंने कहा कि पूर्व संप्रग सरकार का फैसला इसके लिए बाध्यकारी नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कदम हिन्दी थोपने जैसा है। जो पूर्व सरकार ने शुरू किया था। इन दो यूनिवर्सिटीज में शामिल है अन्ना यूनिवर्सिटी और अलागप्पा यूनिवर्सिटी। जिन्हें 16 सितंबर 2014 को सर्कुलर मिला था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।