जम्मू-श्रीनगर में बाढ़ से प्रभावित लोगों की राजमार्ग खुलने से उम्मीद जगी
(JAMMUandKASHMIR, India) घाटी को देश के अन्य हिस्से से जोड़ने वाला 293 किलोमीटर लंबा राजमार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया था। यह राजमार्ग भारी वर्षा के बाद हुए भूस्खलन के चलते 12 दिनों तक बंद रहा था जिससे घाटी में कई जरूरी चीजों की कमी हो गई थी। श्रीनगर के निवासी अब्दुल माजिद राथेर ने कहा, 'सीएपीडी (उपभोक्ता मामले एवं जनवितरण विभाग) स्टोरों में कोई राशन नहीं है। दुकानदारों के पास भी नहीं है लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अब राजमार्ग खुलने के बाद आपूर्ति पहुंचेगी।' उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से सब कुछ बह गया था और गैर प्रभावित क्षेत्रों में जो कुछ भी था उसे लोगों की ओर से राहत में दे दिया गया था। उन्होंने कहा, 'न केवल प्रभावित क्षेत्रों बल्कि उन इलाकों में भी जरूरी चीजों की कमी है जो बाढ़ से प्रभावित नहीं हैं। हमारी एकमात्र उम्मीद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग है। ऊपर वाले का शुक्र है कि यह खुल गया है।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।