(MAHARASHTRA, India)
सीटों के बंटवारों को लेकर बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक के बाद बीजेपी के नेताओं का कहना है कि वह सम्मानजनक हल चाहते हैं, बीजेपी का कहना है कि बीते 25 साल में जिन 59 विधानसभा सीटों पर शिवसेना कभी नहीं जीती उसपर चर्चा चाहते हैं, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी गठबंधन के टूटने का एलान नहीं करेगी, खबर है कि बीजेपी 20 और 21 सितंबर को महाराष्ट्र विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान करेगी, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की 20 और 21 सितंबर को दिल्ली में बैठक होनी है, सूत्रों का कहना है कि शिवसेना को बीजेपी का कोर् फॉर्मूला मंजूर नहीं है, ऐसै में सवाल उठता है कि महारष्ट्र में 25 साल पुराना शिवसेना-बीजेपी गठबंधन अपनी अंतिम सांसें ले रहा है? अगर यह गठबंधन टूटता है तो दोनों ही पार्टियों के लिए यह अच्छा नहीं होगा, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है, हम चाहते हैं कि चुनाव जीतें और शिवसेना का मुख्यमंत्री बनें, वहीं मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि हम बातचीत कर रहे हैं, शिवसेना हमारी बहुत पुरानी साथी है और हम नहीं चाहते हैं कि यह गठबंधन टूटे,,बीजेपी और शिवसेना के बीच पिछले काफी समय से तकरार चल रही है. गुरुवार को भी बीजेपी और शिवसेना के नेता देर रात तक अलग-अलग सीट बंटवारे पर मंथन करते रहे
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।