निर्मला का सामान खोया, जी-20 के स्वागत समारोह में लेंगी हिस्सा
(India) निर्मला ने ट्विटर पर डाले संदेश में कहा ‘माफ करें, केर्न्‍स के पाम कोव में आयोजित शाम के स्वागत समारोह में भाग नहीं ले पाउंगी। खोये सामान के बारे में अभी कोई खबर नहीं है।’ निर्मला जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने आस्ट्रेलिया आई हैं और एयर इंडिया के विमान चढाने के लिए दिया गया उनका सामान खो गया। निर्मला से इससे पहले जारी ट्विट में कहा था ‘ सिडनी पहुंच गयी हूं, यहां से अगे केर्न्‍स के लिए दूसरी दूसरी उड़ान लेनी है लेकिन मेरा जमा कराया गया सामान नहीं मिल रहा है।’ उन्होंने कहा ‘‘केर्न्‍स जाने के लिए विमान में बैठी हूं। औपचारिक मौकों पर पहने जाने वाले मेरे सारे कपड़े उस लापता सूटकेस में हैं। पता नहीं मैं केर्न्‍स में साड़ियां खरीद पाउंगी या नहीं। बड़ी अजीब सी स्थिति है।’ उन्होंने कहा ‘अच्छे संगीत के संग्रह के लिए मैंने एयर इंडिया की प्रशंसा की थी। लेकिन अब मेरा सामान खो गया है। उम्मीद है मुझे समय पर मिल जाएगा।’’ जी-20 की बैठक 20-21 सितंबर को होनी है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।