इधर सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस को अल्टीमेटम देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हमारी आधी सीटों की मांग से कोई समझौता नहीं होगा और कांग्रेस को इस पर दो दिनों में निर्णय लेना होगा। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, हमने सुना है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में हमें 124 सीटें देना चाहती है। हमने कई बार उसे इस बात से अवगत कराया है कि हमें आधी सीटों से कम कुछ भी मंजूर नहीं।श् महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगले एक या दो दिनों में निर्णय लेना होगा, नहीं तो चुनाव की प्रक्रिया में यूपीए पिछड़ जाएंगा ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।