‘नीतीश को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी’
(India)
एक तरफ 2015 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं नेताओं को ऊर्जान्वित करने में जुटे हुए हैं। वही भाजपा ने नीतीश कुमार की इस कोशिश को नाकाम बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार की जनता के जनादेश से खिलवाड़ करने वाले नीतीश कुमार को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। नितीश कुमार और जदयू की नीति और नियत को जनता भली भांति पहचान चुकी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।