इस रहस्यमयी झील के पानी को छूने वाला बन जाता है पत्थर
(India) आज हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में बताने जा रहे है, जिसके पानी को छूते ही छूने वाला पत्थर का हो जाता है। ये झील अफ्रीकी देश तंजानिया में है और इसे ‘नेट्रान लेक’ के नाम से जाना जाता है। इस झील में गलती से भी अगर कोई जीव, पक्षी, बत्‍तख, सारस, कुत्‍ता, कौआ गलती से गिर जाए तो वह कैल्सिफाइड होकर तुरंत पत्‍थर बन जाता है। हालांकि, ये जीव किस कारण से मर जाते हैं, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं, झील के पानी में नमक और सोडा की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे पत्थर के बने इन मृत पक्षियों का शरीर सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इस झील के पानी में वह तत्व भी पाया जाता है, जो ज्वालामुखी की राख में होता है। इस तत्व का प्रयोग मिस्रवासी ममियों को सुरक्षित करने के लिए रखते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।