इस प्रकार जब यमुना साफ होगी तभी गंगा को भी साफ करना संभव हो जाएगा, क्योंकि आखिर में यमुना का इलाहाबाद में गंगा में संगम हो जाता है। उन्होंने कहा कि यमुना के किनारे-किनारे हरियाली भी विकसित की जाएगी। लेकिन जनता को भी जिम्मेदारी निभानी होगी कि कोई भी यमुना में गंदगी न डाले और अतिक्रमण न करे। उमा भारती ने केंद्रीय ग्रामीण विकास, सड़क एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का संदेश देते हुए उनके विभाग की ओर से ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल विकास योजना लागू किए जाने की भी जानकारी सभा में दी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से शीघ्र ही दीनदयाल धाम को आदर्श गांव एवं फरह विकास खण्ड को आदर्श ब्लॉक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद एवं अभिनेत्री हेमामालिनी ने भी सभा को संबोधित किया।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।