जिला उपायुक्त राम सिंह ने बताया, ‘बाढ़ प्रभावित जिले में सात लोगों की जानें गई है। 100 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं और एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।’ उन्होंने बताया कि भारी बारिश से पिछले तीन दिनों में गनोल नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिससे खेती बारी और पशु संसाधन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके अलावा इलाके में राहत कार्य करने में भी मुश्किल पेश आ रही है। सिंह ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दो राहत शिविर लगाए हैं और उससे तलाशी एवं बचाव अभियान में मदद करने के अलावा राशन तथा राहत सामग्री मुहैया करने को कहा गया है। जिला उपायुक्त ने बताया कि पड़ोसी पश्चिम गारो जिले के मैदानी हिस्से में कई गांवों में जिंजीराम नदी का पानी प्रवेश कर गया है। इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।