अमित शाह ने की उद्धव ठाकरे से बात
(India)
महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना में सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी के बीच गठबंधन बचाने की कोशिशें जारी हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है और उनसे अपील की है कि 25 साल पुराने गठबंधन को बचाया जाए। इस बीच सूत्रों के मुताबिक शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं से फोन पर बात की है और अपने रुख में नरमी लाते हुए बीजेपी को अब 126 सीटें देने की पेशकश की है। हालांकि बीजेपी अभी भी अपनी 130 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है। इससे पहले सुबह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उद्धव से कहा कि वह उन 59 सीटों, जिन पर शिवसेना कभी नहीं जीती, पर फिर से विचार करें। बीजेपी चाहती है कि इन 59 सीटों में से कुछ सीटें शिवसेना उसे दे। इसके अलावा बीजेपी चाहती है कि जिन 19 सीटों पर वह कभी नहीं जीती है, उसे शिवसेना अदला-बदली करने पर विचार करे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।