चीन के साथ 17 सितंबर को हुए समझौते के दौरान वितरित नक्शे में अरूणाचल प्रदेश और कश्मीर को विवादित क्षेत्र दिखाने पर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को गुजरात सरकार की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नक्शे में अक्साई चिन को चीन का हिस्सा दिखाया गया है, जबकि अरूणाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर को डॉटेड लाइन के जरिए दिखाया गया जिसका अर्थ विवादित क्षेत्र होता है। सिंघवी ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है क्योंकि इस तरह की गड़बड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई। सिंघवी ने मोदी पर हमला करते हुए सरकार से इस पर स्पष्टीकरण की मांग की। साथ ही कहा कि चुनाव से पहले, मोदी देश को नहीं झुकने देंगे जैसी बातें करते थे। अब मैं उनसे इस मुद्दे पर पूछना चाहता हूं। देश को अपमानित न करें।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।