बीजेपी-शिवसेना में बना रहेगा गठबंधन,151 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना, BJP को 130 सीटें
(MAHARASHTRA, India) दोनों दलों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी, सीटों के बंटवारे को लेकर यह नया फॉर्मूला शिवसेना की ओर से दिया गया है, इसके अनुसार शिवसेना को 151 सीटें मिलेंगी जबकि बीजेपी को 130, महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, इसका मतलब यह हुआ कि सहयोगियों को केवल 7 सीटें मिलेंगी, गौरतलब है कि पिछले चुनाव में सहयोगी पार्टियां 18 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं, शिवसेना-बीजेपी ने यह साफ किया है कि अभी सहयोगियों से बातें नहीं की गई हैं और शाम को इनसे बातें होंगी, फॉर्मूले के अनुसार जो अन्य सहयोगी दल हैं, उनसे बात कर उनकी सीटों को इन दो दलों (बीजेपी-शिवसेना) के बीच बांटा जाएगा, साथ ही उन दलों को विधान परिषद में जगह देने की बात कही जाएगी, शिवसेना की ओर से इस प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद संजय राउत तो बीजेपी की ओर से विनोद तावड़े मौजूद थे, विनोद तावड़े ने कहा, ‘हमारी मीटिंग खत्म हो गई है, महायुति बनी रहे यही भावना है, युति टूटे ऐसा दोनों दलों को नहीं लगता है,’ संजय राउत ने कहा, ‘हम गठबंधन में बने रहेंगे.’ महायुति में शिवसेना, बीजेपी के अलावा चार सहयोगी पार्टी आरपीआई, शिवसेना स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, आरएसपी और शिव संग्राम हैं


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।