ये है टनल ऑफ लव, साल में 3 बार बदलता है अपना रंग
(India) टनल ऑफ लव यूक्रेन के क्लेवान शहर से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह 3 किलोमीटर के दायरे में फैला प्राइवेट रेलवे ट्रैक है जो पेड़ों से इस कदर ढका हुआ है कि ये पूरे रास्ते को ग्रीन टनल का रूप देते हैं। बता दें कि यह ट्रैक एक फायर बोर्ड फैक्ट्री का है। एक ट्रेन दिन में 3 बार उस फैक्ट्री को वुड सप्लाई करती है, बाकी टाइम ये ट्रैक कपल्स और नेचर लविंग लोगों के काम आता है। वहीं, ये टनल साल में 3 बार अपना रंग बदलती है। जब बसंत आता है ये टनल पूरी हरी हो जाती है और गर्मियों में ये टनल हल्की भूरी हो जाती है, जबकि सर्दियों के मौसम में ये टनल सफेद बर्फ की चादर ओढ़ लती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।