मधुमेह के नियंत्रण के लिए जेटली की हुई सर्जरी, वजन 17 किग्रा. घटा
(DELHI, India) मैक्स हेल्थ केयर के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप के चौबे ने बताया कि 61 वर्षीय जेटली को सर्जरी के बाद की जाने वाली जांच के सिलसिले में अस्पताल में पुन: भर्ती किया गया और शायद कल उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।
उन्होंने बताया ‘सर्जरी के बाद तीन सप्ताह में उनका वजन 17 किग्रा घट गया। उनका मधुमेह नियंत्रण में है। इन्सुलिन और अन्य दवाओं की उनकी जरूरत कम हो गई है। नयी जरूरत के अनुसार उनकी दवाएं तय की जाएंगी और यह सकारात्मक संकेत है।’ उनके परीक्षणों के परिणाम सामान्य हैं। चौबे ने कहा ‘उनका क्रिटिनाइन का स्तर 4 से घट कर 2 हो गया है जिसका मतलब है कि उनके गुर्दे के काम करने की क्षमता में सकारात्मक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जेटली आज अस्पताल से ही काम कर रहे हैं। इस माह के शुरू में भाजपा नेता की मधुमेह के नियंत्रण के लिए इलेक्टिव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी हुई थी और उन्हें 10 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।