नक्सली इलाके में बाइक चला CRPF कैंप पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
(Angara, Ranchi) रांची आने के बाद वह हेलिकॉप्टर से सारंडा पहुंचे। वहां से थलकोबाद स्थित सीआरपीएफ़ कैंप पहुंचने के लिए मोटरसाइकिल का सहारा लिया। उनके साथ राज्य के डीजीपी राजीव कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी थे। सारंडा को एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक कहा जाता है। ऐसे संवेदनशील इलाके में जब गृह मंत्री ने खुद बाइक चलाने की बात कही तो वहां मौजूद अधिकारी अचंभित रह गए। राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया। गृह मंत्री ने जवानों का हाल-चाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों को स्वतंत्रा सेनानी चंद्रशेखर आजाद के जीवन के किस्से सुनाए। मंत्री ने जवानों से कहा कि आजादी के बाद भारत आज एक बार फिर विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है जिसका पूरी ताकत से मुक़ाबला करना है। राजनाथ सिंह बीएसएफ के विमान से तय समय से एक घंटा देरी से रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवीद्र राय, पूर्व सीएम अजुर्न मुंडा, धनबाद के सांसद पीएन सिंह समेत अन्य नेता पहले ही पहुंच गए थे।
सीआरपीएफ कैंप का दौरा करने के बाद राजनाथ सिंह राजभवन में सीएम हेमंत सोरेन समेत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नक्सल समस्याओं पर समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को वह भाजपा प्रदेश कायार्लय में पार्टी कार्यकतार्ओं को संबोधित करेंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।