मंगलयान की कामयाबी पर बोले PM मोदी- 'इरादे मंगल होते हैं तो काम भी मंगल '
(Anekal, Bangalore) देश के साथ ही पूरी दुनिया की निगाहें मंगलयान के मंगल पर पहुंचने पर टिकी हुई थी। इसरो ने सोमवार को इसके मुख्य इंजन को दोबारा से शुरू किया था जोकि पिछले 10 महीने से स्लीप मोड पर था। सफलता के ऐलान के साथ ही इसरो सेंटर में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि आज मंगल को मॉम मिल गई। गौरतलब है कि भारत अमेरिका, रूस और यूरोप के बाद भारत चौथा देश है जिसने ये कामयाबी हासिल की है। इस ऐतिहासिक क्षण पर पीएम नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के मार्स मिशन कमान्ड एंड कंट्रोल सेंटर में मौजूद रहे। मंगलयान की सफलता पर मोदी ने वैज्ञनिकों को बधाई दी। वैज्ञानिकों का हौसला बढाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो सेंटर में मौजूद रहे है। मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश मंगल को उनकी 'मां' से मिला दिया है। यहां आकर मुझे काफी गर्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज वैज्ञानिकों और देश के लिए गर्व करने का दिन है।
मंगल की कक्षा में मंगलयान सफलतापूर्वक स्थापित-
पीएम मोदी ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने असंभव को संभव कर दिखाया। मुझे वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा था। अगर कोई विफल होता है तो आलोचना के शिकार होता है और जब सफल हो जाता है तो लोग उससे जलने लगते हैं। वैज्ञानिकों की सिद्धि के लिए उन्होंने दिल खोलकर सराहना की।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।