(ASSAM, India)
बाढ़ से करीब 3.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ तथा एसडीआरएम की टीम बचाव और राहत अभियान में जुटी हुयी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ संबंधी रिपोर्ट के मुताबिक गोलपारा जिले में कल आठ लोगों की जान गयी। इसी दौरान कामरूप मेट्रो जिले में पांच लोगों की मौत हो गयी। इनमें चार मौत भूस्खलन से और एक मौत बिजली का करंट लगने से होने की खबर है। कामरूप ग्रामीण जिले के बोको इलाके में दो लोगों की जान चली गयी और एक लापता है। धुबरी जिले के हाटसिंगीमारी इलाके में भूस्खलन से एक बच्चे की मौत हो गयी। अधिकारियों ने 94 राहत कैंप और आश्रय स्थल खोला है जहां 85000 लोगों को स्थानांतरित किया जा रहा है। असम और मेघालय में शनिवार के बाद से हुयी बारिश के ताजा चरण में गोलपारा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 जिले में करीब 3.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। कामरूप ग्रामीण में 1.5 लाख लोग और गोलपारा में 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।