बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन टूटना लगभग तय अमित शाह का मुंबई दौरा रद्द
(MAHARASHTRA, India) बीजेपी और शिव सेना के बीच सीटों के बंटवारे का झगड़ा अभी तक सुलझ नहीं पाया है, पिछले कई दिनों में कई फॉर्मूलों पर चर्चा होने के बावजूद दोनों दल अभी तक किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुँच सके हैं, देर शाम दोनों दलों के महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं की बैठक भी हुई, सूत्रों के मुताबिक अब जो नया फार्मूला सामने आया है उसके तहत शिव सेना 150, बीजेपी 120 और छोटे सहयोगी दल 18 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए महायुति के नेता आज भी बैठकें करेंगे, शिव सेना के साथ गठबंधन को लेकर जारी ऊहापोह की स्थिति के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज मुंबई जाने वाले थे लेकिन उनका ये दौरा रद्द हो गया है, इससे पहले कल बीजेपी अध्यक्ष का मुंबई दौरा भी रद्द कर दिया गया था, सूत्रों के हवाले से खबर है कि गठबंधन रहने में कई मुश्किलें हैं, चुनाव बेहद नजदीक होने की वजह से अब इस महायुति गठबंधन का बचना बेहद मुश्किल है, जहां पहले बीजेपी-शिवसेना में सीटों के बंटवारें को लेकर पेंच फंसा था, तो अब महायुति की छोटी पार्टियां सीटों को लेकर अड़ गई हैं, बुधवार देर रात मीटिंग खत्म हुई लेकिन उसमें भी कोई फैसला नहीं हो सका, शिवसेना ने पहले एक फार्मूला दिया था, जिसमें 151 सीटों पर शिव-सेना, 130 सीटों पर बीजेपी और 7 सीटें सहयोगियों को देने की पेशकश की थी, लेकिन महायुक्ति में शामिल तमाम छोटे दल इतनी कम सीटों पर मानने को तैयार नहीं हैं, महाराष्ट्र में भगवा नेतृत्व वाले गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना ने जोर देकर कहा है कि 151 सीट की मांग से वह पीछे नहीं हटेगी ‘चाहे जो हो जाए’. पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, ‘‘शिवसेना महाराष्ट्र में बहुत बड़ी पार्टी है और इसलिए हम 151 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, यहां तक कि (शिवसेना प्रमुख) उद्धव ने यह साफ कर दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने इस फैसले पर वापस नहीं होंगे चाहे जो हो जाए.’’ शिवसेना एक फामूर्ले पर जोर दे रही है, जिसके तहत वह 151 सीटों पर और बीजेपी 130 तथा गठबंधन के अन्य सहयोगी सात सीटों पर चुनाव लड़े, हालांकि छोटे सहयोगियों ने शिवसेना के फार्मूले पर एतराज जाहिर किया है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।