'मेक इन इंडिया' कैंपेन लॉन्च, PM मोदी बोले- 'यह सिर्फ एक सोच नहीं बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी'
(DELHI, India) मुहिम की शुरुआत वेबसाइट makeinindia.com की लॉन्चिंग के साथ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में देश-दुनिया के कई उद्योगपतियों ने इस मुहिम पर अपने विचार रखे। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेहतर माहौल देना किसी भी सरकार का दायित्व होता है। अविश्वास के माहौल को मुझे विश्वास में बदलना है। कारोबारियों ने अपना विश्वास खो दिया था। सरकार की नीतियों में कारोबारियों को भरोसा होना चाहिए। विदेश पलायन की स्थिति हमें बदलनी है। उन्होंने कहा कि सरकार पर उद्योगपतियों का भरोसा होना जरूरी है। मैं नहीं चाहता कि उद्योगपति देश से बाहर जाएं। हम अपने देशवासियों पर भरोसा करके आगे बढ़ना चाहते हैं। 121 करोड़ देशवासियों पर भरोसा करना होगा। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि जब पिछली सरकार के दौरान बिजनेस मैन देश छोड़कर जाने की बात करते थे तो बहुत दुख होता। यह बताने के पीछे मेरा कोई राजनीतिक मकसद नहीं है, लेकिन हकीकत यही है कि मुझे दुख होता, हमें विदेश पलायन की स्थिति को बदलना है। मैं नहीं चाहता कि उद्योगपति देश छोड़कर बाहर जाएं। देश का आर्थिक माहौल बिगड़ गया था। उद्योगपति डरते थे कि सीबीआई आ जाएगी। यह सही है कि देश में कानून का राज होना चाहिए लेकिन उद्योग जगत का सरकार पर भरोसा होना भी जरूरी है, हम विश्वास के आधार पर सरकार चलाना चाहते है। साथ ही इस मौके पर वित्त व वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘मेक इंडिया’ की शुरुआत पर कहा कि ‘मेक इंडिया’ सिर्फ एक स्लोगन नहीं है। यह कमिटमेंट है। यह एक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि नए इंफ्रास्ट्रक्चर औऱ स्मार्ट सिटी के साथ ही कॉरिडोर बनाना। निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘मेक इंडिया’ सिर्फ एक शुरुआत है। डी-लाइसेंसिस, डी-रेगुलाइजेशन की शुरुआत है। हम भारत को ग्लोबल मैनुफैक्चरिंग का स्थान बनाने का सपना देखते हैं। मैनुफैक्चरिंग अभी सिर्फ 15 प्रतिशत है। जिसे हम 25 प्रतिशत करना चाहते हैं। ये एक शुरुआत है औऱ इसे हम जारी रखेंगे तब तक जब तक कि हम अपने मिशन को पूरा नहीं कर लेते। रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेतृत्व के आने से देश के कई बड़े सपने पूरे होंगे, ऐसी मैं उम्मीद करता हूं। इसका फायदा करोड़ो लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया की मुहिम की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती जब भारत के ने मार्स मिशन की सफल शुरुआत की है। जिस तरह से भारत ने इतने कम खर्च में मंगल मिशन को पूरा किया है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से मेक इन इंडिया को नई बुलंदियों पर पहुंचेगा। इस मौके पर अजीज प्रेमजी ने कहा कि मेन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इसे लगातार बढ़ाव देते रहना होगा। निरंतर प्रय़ास से ही इस क्षेत्र को नई ऊचाइयों को छू सकता है। वहीं मशहूर उद्योगपति कुमार बिडला ने कहा कि भारत आईटी हब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने विकास के लिए मेन्युफैक्चरिंग को बेहद आवश्यक बताया है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।