(MAHARASHTRA, India)
इस आशय की औपचारिक घोषणा जल्दी ही मुंबई में हो सकती है। सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर बीजेपी ने कहा है कि हमारे बीच फैसला नहीं हो पाया है और गठबंधन पर बीजेपी कोर कमेटी अंतिम फैसला लेगी। जाहिर सी बात है कि बीजेपी सीटों पर शिवसेना के प्रस्ताव से खुश नहीं है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने शिवसेना को जो सीटों के बंटवारे पर नया फॉर्मूला दिया था उसे शिवसेना ने खारिज कर दिया है। बीजेपी के इस नए फॉर्मूले के तहत पार्टी चाहती है कि शिवसेना 147 सीटों पर चुनाव लड़े जबकि शिवसेना 151 सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़ी हुई है बीजेपी 127 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है जबकि शिवसेना 123 से ज्यादा सीटें उसे देने को तैयार नहीं है । साथ ही बीजेपी चाहती है कि 14 सीटें महायुति (गठबंधन ) में शामिल क्षेत्रीय पार्टियों को दी जाएं। गौर हो कि शिवसेना और भाजपा नेताओं के साथ बीती देर रात हुई गहन बातचीत के बाद आरएसपी के नेता महादेव जेनकार ने कहा था कि छह सदस्यीय महायुति (भगवा-नेतृत्व वाला बड़ा गठबंधन) के चार छोटे दल 15 अक्तूबर को होने वाले चुनावों के लिए 14 सीटों पर मानने को राजी हो गए हैं ताकि शिवसेना और भाजपा शेष 274 सीटों का बंटवारा कर सकें ।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।