बेहद डरावनी है जंगलों के बीच में बनी ये हवेली, सालों से है खाली
(India) ऐसी ही एक हवेली स्कॉटलैंड के अबर्डीनशायर के घने जंगलों के बीच में बनी है, जिसे हाड्डो हाउस के रूप में जाना जाता है। पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है मानो हम किसी फिल्म की भूतिया हवेली में आ गए हों।
70 सालों से खाली पड़ी ये हवेली जंगलों के बीच भयानक प्रतीत होती है। इस हवेली का आर्किटेक्ट 19वीं सदी का है, जो इसे आकर्षक बनाता है। हालांकि, खाली रहने के कारण ये खंडहर में तब्दील होती जा रही है, जिससे यह डरावनी और भयानक लगने लगी है। इस रहस्यमयी घर को किसने बनवाया इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लोगों का कहना है कि इसमें एक युवा जोड़ा रहता था। पहले विश्वयुद्ध के दौरान पति उसमें शामिल होने चला गया और लौटकर वापस नहीं आया। ऐसे में उसकी पत्नी ने भी इस घर को छोड़ दिया। उसके बाद से यहां पर कोई नहीं आया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।