(DELHI, India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी महत्वपूर्ण यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने अमेरिका को बहुत महत्वपूर्ण भागीदार बताते हुए विश्वास जताया कि उनकी इस यात्रा से बहुत सी दूरियां खत्म होंगी और रणनीतिक रिश्तों में एक नया इतिहास शुरू होगा। अपनी पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर रवाना होने से पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ इस बात पर विचार विमर्श करेंगे कि आपसी और वैश्विक हित में दोनों देश कैसे अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचा सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि ओबामा की जीवन यात्रा एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम लोगों के लिए उपलब्ध अधिकारों व अवसरों का एक उल्लेखनीय उदाहरण है और यह दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अमेरिका को मैं भारत के राष्ट्रीय विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखता हूं। दोनों देशों के बीच शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी व नवोन्मेष में भागीदारी की बड़ी संभावनाएं हैं तथा मानव मूल्यों के प्रति दोनों की साझी प्रतिबद्धता है। कि वह वहां वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी, दुनिया के कई हिस्सों में तनाव एवं संकट, वृद्धि तथा आतंकवाद के विस्तार, अफ्रीका में इबोला महामारी, जलवायु परिवर्तन तथा गरीबी उन्मूलन की चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत वैश्विक प्रतिबद्धता तथा अधिक समन्वय के साथ बहुपक्षीय कार्रवाई पर जोर देंगे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।