तिहाड़ जेल में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चैटाला!
(India)
इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओमप्रकाश चैटाला ने गुरूवार को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनेगी और वह तिहाड़ जेल में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चैटाला ने यहां गोहाना रोड पर पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के100वें जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह रैली को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने उन्हें यह सोच कर जेल भेजा था कि इनेलो संगठन कमजोर हो जाएगा लेकिन उसका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते हैं। अगर तीन हजार घरों में रोजगार देना पाप है तो वह अगली बार तीन लाख लोगों को रोजगार देकर यह पाप करेंगेे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य में इनेलो की सरकार बनने पर वही मुख्यमंत्री बनेंगे चाहे उन्हें तिहाड़ जेल में ही शपथ क्यों न लेनी पड़े। चैटाला ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भूले भटकों को पार्टी में शामिल कर जो सत्ता का सपना उसने देखा है वह कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने पार्टी में नाराज नेताओं से अपील की और कहा कि टिकट देने में अगर कही पार्टी से भूल हुई है तो उसके लिए वह जिम्मेवार हैं लेकिन सत्ता में आने पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह चुनावों में पार्टी के लिए विशेष रथ पर विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।