न्यूयार्क में मोदी शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपना पहला भाषण देंगे,
ओबामा मोदी को 29 सितंबर को व्हाइट हाउस में दुर्लभ निजी भोज देंगे ताकि अगले दिन होने वाली शिखर वार्ता से पहले इन भारतीय नेता के साथ निजी दोस्ताना संबंध स्थापित किया जा सके, दोनों नेता पहली बार मिल रहे हैं, मोदी ने कहा कि वह ओबामा के साथ यह चर्चा करेंगे कि दोनों देशों एवं दुनिया के हित में कैसे भारत-अमेरिका संबंधों को नयी उंचाई तक ले जाया जा सकता है, नयी दिल्ली से रवाना होने से पहले अपने बयान में मोदी ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में लड़खड़ाती वैश्विक अर्थव्यवस्था, दुनिया के कई हिस्सों में उथल-पुथल और तनाव तथा आतंकवाद के पैर पसारने की चुनौतियों से निबटने के प्रति मजबूत वैश्विक संकल्प एवं ठोस बहुआयामी कार्रवाई का आह्वान करेंगे, मोदी 29 सितंबर को नाश्ते पर 11 शीर्ष औद्योगिक घरानों के मुखियाओं के साथ बैठक करेंगे, इसके साथ ही वह उसी दिन न्यूयार्क में छह बड़े उद्योगपतियों से अकेले में भेंट करेंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।