बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए तरुण गोगोई ने 1000 करोड़ रुपये की केंद्र से मांगी सहायता
(ASSAM, India) हालांकि, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने किसी भी भेदभाव से इंकार किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की इसलिए मदद की जानी थी क्योंकि वहां नियमित तौर पर बाढ़ नहीं आती है और प्रशासन को इससे निपटने का कोई अंदाजा नहीं था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह बाढ़ प्रभावित असम को तत्काल राहत के तौर पर 1000 करोड़ रुपये जारी करें।’ गोलपाड़ा, धुबरी, कामरूप ग्रामीण और कामरूप मेट्रो जिलों में पानी घटने के बाद ही क्षति का सही आकलन करने में राज्य सरकार सक्षम हो सकेगी। ये जिले आपदा के प्रकोप का शिकार हुए हैं। गोगोई ने मोदी को बाढ़ में लोगों के मरने, सड़कों, पुलों, मकानों और फसलों को हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।