केंद्रीय मंत्री कुशवाहा की टिप्‍पणी से अवाक रहे गए गडकरी और वैंकेया नायडू
(DELHI, India) उन्होंने राष्ट्रीय कौशल विकास सम्मेलन में कहा कि यदि बिहार या ओड़िशा का बेरोजगार युवक कौशल प्रशिक्षण हासिल करने के बाद दिल्ली या नोएडा में महज 6000 रुपये कमा पाता है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। बिहार में कराकाट के सांसद कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली या नोएडा जैसे शहर में यह धनराशि किसी व्यक्ति के लिए जीवनयापन के लिए मामूली है। वह कितना अपने पर खर्च करेगा और कितना अपने घर भेजेगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी पीठ कितना ही क्यों न थपथपा लें लेकिन यह (धनराशि) कुछ नहीं है। ग्रामीण विकास मंत्रालय इस बात को प्रदर्शित कर रहा है कि कैसे निजी क्षेत्र की कंपनियां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार युवकों को कौशल प्रशिक्षण दे रहा है एवं उसके आधार पर रोजगार प्रदान कर रहा है। कुछ युवकों ने सम्मेलन में अपनी बात बताई।
कुशवाहा की टिप्पणी पर जहां दर्शकों ने वाहवाही की, वहीं ग्रामीण विकास मंत्री नितिन गडकरी एवं शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योगजगत की हस्तियां अवाक रह गईं। बाद में नायडू ने कहा कि पहले हमें संपत्ति सृजित करना है, फिर वितरण।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।