मोदी की US यात्रा : रामगोपाल की टिप्पणी पर भाजपा का सख्त रुख
(BakshiKaTalab**, Lucknow) भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी के मुताबिक सपा नेता रामगोपाल ने मोदी की अमेरिका यात्रा पर टिप्पणी की है कि उन्हें अमेरिका ने बुलाया नहीं बल्कि वह खुद जा रहे हैं। यह टिप्पणी अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि जब भारत की विदेश नीति की चहुंओर प्रशंसा हो रही है, सपा नेता का बयान अत्यंत गैर जिम्मेदाराना है। बाजपेयी ने कहा, ‘सपा नेता का बयान गैर जिम्मेदाराना और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के अनुसार देश के हितों के प्रतिकूल है।’ उन्होंने कहा कि सपा नेता उपचुनावों की क्षणिक जीत पचा नहीं पा रहे हैं। अब तो सपा नेता ये भी कहने लगे हैं कि प्रदेश में बिजली, सड़क और पानी का कोई संकट नहीं है। बाजपेयी ने कहा कि सपा नेताओं का मुगालता आगामी विधानसभा चुनाव में टूट जाएगा क्योंकि जनता अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।