शिवसेना ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
(India)
महाराष्ट्र में गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हिंगाना से प्रकाश जाधव को, रामटेक से आशीष जायसवाल को, दक्षिण नागपुर से किरण पाडंव, सेंट्रल नागपुर से सतीश हरदे, पूर्वी नागपुर से अजय दलाल, पश्चिमी नागपुर से दिगंबर ठाकरे, उत्तरी नागपुर से बंदू पर्वे और कातोल से राजू हर्ने को अपना उम्मीदवार बनाया है। पच्चीस वर्ष पुराने गठबंधन के टूटने के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी करने में शिवसेना अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा से एक कदम आगे निकल गई है। वहीं उम्मीदवारों के नाम दाखिल करने का अंतिम समय नजदीक होने के चलते अब भाजपा समेत अन्य पार्टियां भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की तैयारी में जुट गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।