बीजेपी ने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी
(DELHI, India) गौर हो कि महाराष्‍ट्र और हरियाणा में 15 अक्‍टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और इस समय दोनों ही राज्‍यों में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर है। जानकारी के अनुसार, बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह, सुषमा स्‍वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, हेमा मालिनी, जेपी नड्डा समेत अन्‍य कई नेताओं को नाम है। मगर इस सूची में एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है। महाराष्‍ट्र के लिए चुनाव प्रचार के मद्देनजर पार्टी की ओर से तैयार की गई सूची में देवेंद्र फड़नवीस, एकनाथ खड़से, विनोद तावड़े आदि का भी नाम है। वहीं, हरियाणा की सूची में केंद्रीय नेताओं के अलावा राज्‍य नेतृत्‍व के कई नेताओं का भी नाम है। जिक्र योग्‍य है कि हर राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के मद्देनजर स्‍टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।