(KARNATAKA, India)
इससे पहले मंगलवार सुबह जयललिता की जमानत याचिका पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई 6 अक्टूबर तक टाल दी गई, सोमवार को जयललिता की ओर से उनके वकीलों ने अदालत में चार याचिका दायर की, इसमें एक याचिका सजा रद्द करने, दूसरी फैसले पर पुर्नविचार, तीसरी याचिका जमानत के लिए और चौथी फैसले पर रोक के लिए दायर की गई है, दूसरी ओर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायक दल के नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, शपथ ग्रहण के दौरान जयललिता के विश्वासपात्र पन्नीरसेल्वम भावुक हो गए, बाकी मंत्रियों ने भी रोते हुए ली शपथ, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नए मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम अम्मा का आशीर्वाद लेने बेंगलुरु पहुंचे, नए सीएम मंगलवार को अपनी नेता से जेल में मुलाकात करेंगे, उधर, तमिल फिल्म इंडस्ट्री जयललिता के समर्थन में उतर आई है, पूर्व मुख्यमंत्री की सजा के विरोध में मंगलवार को किसी फिल्म की शूटिंग नहीं होगी, इंडस्ट्री के लोग एक दिन का उपवास रखेंगे, इसके साथ ही सिनेमाघरों में शाम 6 बजे तक फिल्में नहीं दिखाई जाएगी, जयललिता को हुई सजा के विरोध में इंडस्ट्री ने यह फैसला लिया है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।